कौन हैं महिला अफसर श्वेता मिश्रा? जिसकी दौलत तलाशने बिहार-यूपी तक पड़ रहे हैं छापे, काली कमाई देखकर अफसरों का भी दिमाग घूमा…

Who is the female officer Shweta Mishra? Raids are being conducted in Bihar and UP to trace her wealth, even the officers are confused after seeing her black money...

Shweta Mishra : सामान्य वर्ग की प्रतिभाशाली स्टूडेंट, जो पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही। स्कूल से लेकर कॉलेज तक में हर जगह टॉपर बनी, फिर BPSC जैसी परीक्षा पास कर अफसर बनी। लेकिन, अफसर बनते ही पैसे कमाने की ऐसी सनक सवार हुई, कि आज बिहार की शीर्ष अफसर श्वेता मिश्रा काली कमाई की मालकिन बन गयी। श्वेता मिश्रा के घर हुई छापेमारी में करोड़ों दौलत मिली है।

 

जांच एजेंसी का दावा है कि ये बेशुमार दौलत श्वेता मिश्रा ने भ्रष्टाचार से कमाये हैं। आईये आपको बता दें कि आखिर भ्रष्टाचार मामले में जांच एजेंसी की रडार पर आयी महिला अफसर श्वेता मिश्रा के बारे में और भी क्या जानकारी मिल पायी है।

 

बिहार के कटिहार में श्वेता मिश्रा अभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। वो मनिहारी में अभी पोस्टेड है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत हुई थी, जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक श्वेता मिश्रा के खिलाफ चल रही जांच अभी खत्म नहीं हुईहै। संपत्ति का अभी आकलन किया जायेगा।

 

कटिहार में श्वेता मिश्रा के चार ठिकानों पर छापा मारा गया है। इससे पहले वो आरा सदर की भूमि सुधार उप समाहर्ता के पद पर पदस्थ थी। जिसके बाद साल 2024 में उन्हें मनिहारी में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया था। डीसीएलआर रहते हुए श्वेता ने बेसुमार दौलत कमायी।

 

जमीन के नाम पर श्वेता ने काफी पैसे और संपत्ति बनायी। उन्होंने बिहार में भी काफी संपत्ति खरीदी। यही नहीं अपने पैतृक घर यूपी के प्रयागराज में भी उन्होंने काफी प्रापर्टी खरीदी। तलाशी के दौरान अभियुक्त के घर से 6.51 लाख नगद बरामद किए गए हैं। साथ ही कई अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए गए हैं।जांच टीम ने उनके प्रयागराज स्थित घर पर छापेमारीकी है।

 

जांच में पता चला कि सरकार से मिलने वाली सैलरी के अलावा श्वेता मिश्रा ने बड़े स्तर पर काली कमाई की है। जो वैध आमदनी से 84.34 प्रतिशत ज्यादा है। जब उसका आकलन किया गया तो इनके पास 80 लाख 11 हजार 659 रुपए से अधिक की संपत्ति मिली।श्वेता मिश्रा ने पटना में एक फ्लैट खरीदा है। वहीं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक आलीशान घर बना रखा है। इस घर के डेकोरेशन पर 30-35 लाख रुपया खर्च किए गए है।

 

इसके अलावा श्वेता मिश्रा के पास गाजियाबाद के नूर सराय में एक फ्लैट और राज नगर एक्सटेंशन में NH-58 पर गौर्स हाई स्ट्रीट में ग्राउंड फ्लोर पर शॉप नंबर G-14 भी खरीदा है। अलग-अलग बैंकों में 20 लाख की FD मिली है। 16 लाख रुपए की ज्वेलरी मिली है। जिसमें 1 लाख 40 हजार रुपए के रसीद भी है। श्वेता मिश्रा के नाम कई जमीन के दस्तावेज होने के प्रमाण मिले हैं। जिसकी डिटेल जांच हो रही है।केस में दर्ज आरोपों के अलावा करीब 60 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति का पता चला है।

Related Articles