पलामू। JSSC पेपर लीक मामले में SIT की टीम काफी एक्टिव है। देश भर में SIT की टीम छापेमारी कर रही है। बिहार के अलावे दूसरे राज्यों में भी टीमें पहुंची हुई है। वहीं एक टीम शनिवार को पलामू भी पहुंची है। खबर है कि पलामू में दो युवकों को SIT ने पकड़ा है। हालांकि दोनों के बारे में अभी कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है। गिरफ्तारी के बाद दोनों युवकों को लेकर SIT रांची चली गयी। जानकारी के मुताबिक SIT की टीम किसी कोचिंग संचालक रवि किशोर की तलाश कर रही है।

इससे पहले SIT की टीम पिछले करीब 24 घंटे से पलामू में रूकी हुई थी। उसके बाद वो मेदनीनगर टाउन थाना क्षेत्र व हुसैनाबाद के इलाके में पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक SIT को गिरफ्तार किये दोनों युवकों के मोबाइल पर JSSC की लीक पर्चा मिला था। ये पर्चा किसी और ने भेजा था। अब उस पर्चा भेजने वाले के पास पहुंचने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक कोचिंग संचालक रवि किशोर के ठिकानों पर भी छापेमारी की गयी है। उसके घर की भी तलाशी ली गयी, लेकिन वो घर पर नहीं मिला। इसके अलावे कोचिंग और उसके कुछ रिश्तेदारों से भी SIT की टीम ने पूछताछ की है। चर्चा है कि रवि किशोर की जिस तरह से तलाश हो रही है, उससे एक बात साफ है कि रवि किशोर के बारे में एसआईटी को तगड़ा साक्ष्य मिला है। हो सकता है जेएसएससी पर्चा लीक गैंग में भी उसकी संलिप्तता रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...