रांची। झारखंड में एक बातें बहुत प्रचलित है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की अंदर की बातें, जितनी पार्टी के नेताओं को नहीं होती है, उससे कहीं ज्यादा सटीक जानकारी भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे को होती है। चाहे वो हेमंत सोरेने की गिरफ्तारी की हो, चंपई सोरेन की मुख्यमंत्री की हो, सीता सोरेन की पार्टी छोड़ने की हो या फिर कल्पना सोरेन की राजनीति में इंट्री की हो। अब निशिकांत दुबे ने झामुमो को लेकर एक और भविष्यवाणी कर दी है।

निशिकांत ने भविष्यवाणी की है, कि कल्पना सोरेन गांडेय उपचुनाव हारे या जीते, विधानसभा चुनाव के पहले चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जायेगा और कल्पना सोरेन उनकी जगह मुख्यमंत्री बनेगी। निशिकांत दुबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गांडेय उपचुनाव के बाद विधानसभा चुनाव में छह महीने से कम का वक्त बचेगा। ऐसे में कोई भी नेता बिना जीते भी मुख्यमंत्री बन सकता है।

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया हैंडल X पर कहा कि, मैंने कहा सरफराज जी ने इस्तीफ़ा राज्यसभा सदस्य बनने के डील में दिया, झामुमो ने मुझे झूठा कहा,बात मेरी सही हुई ।मैंने कहा कल्पना सोरेन जी गांडेय उपचुनाव लड़ेंगी,झामुमो ने कहा मैं ग़लत बयानबाज़ी कर रहा हूँ,लेकिन मेरी बात सही हुई ।मैंने कहा कल्पना सोरेन जी गांडेय उपचुनाव हारे या जीते चंपई सोरेन को हटाकर मुख्यमंत्री बनेंगी,यह भी सही होगा और भाई बसंत भाभी को मुख्यमंत्री नहीं मानेंगे वे नया झामुमो बनाएँगे,यह भी सही हुआ,क्योंकि दुर्गा सोरेन जी के बाद जब सीता सोरेन जी नेता नहीं बन पाई तो कल्पना सोरेन जी क्यों?

निशिकांत दुबे की भविष्यवाणी यही नहीं खत्म हुई है, उन्होंने ये कहा कि 2025 होते-होते झारखंड मुक्ति मोर्चा कई छोटे-छोटे दलों में बंट जायेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा मथुरा, झारखंड मुक्ति मोर्चा मुंडा जैसी कई पार्टियां बन जायेगी और झामुमो को कोई नाम लेने वाला नहीं बचेगा। निशिकांत दुबे के इस बयान पार्टी के अंदर बाहर घमासान मचना तय है। माना जा रहा है कि झामुमो की तरफ से इस संदर्भ में प्रतिक्रिया जल्द ही आयेगी। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब निशिकांत दुबे ने इस अंदाज में झामुमो पर निशाना साधा है। लोकसभा चुनाव के पहले निशिकांत दुबे का ये हमला झारखंड की राजनीति को और गरमा सकता है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...