….जब नर्स निर्वस्त्र होकर बैठ गई बीच सड़क पर, जानिए क्या है पूरा मामला

जयपुर: बुधवार सुबह SMS मेडिकल कॉलेज के सामने एक महिला जेएलएन मार्ग पर कपड़े खोलकर न्यूड डिवाइडर पर बैठ गई। पूछताछ में सामने आया कि महिला नर्स (एएनएम) है। जो 2020 से एपीओ चल रही है। जब लोगों महिला को कपड़े पहनने के लिए बोला तो मना कर दिया। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। इसके बाद एसएमएस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को कपड़े पहनाकर थाने ले गई।

एसएचओ एसएमएस थाना नवरत्न धूलिया ने बताया- महिला करीब 36 साल की है। अब तक हुई पूछताछ में सामने आया है कि वह 2020 से एपीओ चल रही है। महिला ने इस संबंध में कई बार सीनियर मेडिकल ऑफिसर से भी बात की। उसे अभी तक बहाल नहीं किया गया। जानकारी में यह भी आया है कि महिला ब्यावर में तैनात थी। उसका तबादला अजमेर कर दिया गया था। महिला के बारे में जानकारी के लिए उसके परिवार को एसएमएस थाने बुलाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शांतिभंग में महिला को किया गिरफ्तार

नवरत्न धूलिया ने बताया- महिला मानसिक रूप से बीमार नहीं लग रही है। उसने अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए इस तरह की हरकत की है। विभागीय क्या कार्यवाही हुई है। इस संबंध में पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। हालांकि सीनियर मेडिकल ऑफिसर्स को महिला के द्वारा किए गए कृत्य के बारे में जानकारी दे दी गई है। वहीं, महिला को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close