झारखंड : “शराब पीकर पति आये तो ठोक दो” हेमलाल मुर्मू ने सदन में कह दी ये बात…तो नीरा बोली, पतियों को पत्नी से पिटवा रहे…

Jharkhand: "If the husband comes home drunk, beat him up" Hemlal Murmu said this in the House...then Neera said, they are making the husbands get beaten up by their wives...

Hemlal Murmu in Vidhansabha: शराब से तबाह होते परिवार का मुद्दा आज सदन में भी गूंजा। सदन में बजट के सामान्य आय-व्यय की चर्चा में भाग लेते हुए झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने ये कह दिया कि शराब पीकर पति घर आये तो ठोक दो। उनका कहने का तात्पर्य ये था कि शराब पीकर घर आया पति पत्नियों पर ज्यादती करता है, तो महिलाओं को भी उनका कड़ा प्रतिकार करना चाहिये।

हेमलाल मुर्मू ने कहा कि उनके क्षेत्र की महिलाएं शराब पीकर घर आने वाले पतियों से परेशान है। महिलाएं उन्हें फोनकर पूछती है कि उनका पति शराब पीकर आया है? क्या उसे ठोक दें। तो वो उन्हें सुझाव देते हैं कि ठोक दो। शराब से घर टूट रहा है, बर्बाद हो रहा है।

झामुमो विधायक ने सदन में ये बातें कही तो भाजपा की महिला विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि राज्य सरकार झारखंड मेंम शराब बेचवाकर पति को पत्नियों से पिटवा रही है। मुर्मू ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयास से महिलाएं अब सफल हो रही है। उनके विधानसभा क्षेत्र में महिलाएं प्रति माह 76 से 78 हजार बोरा का निर्माण कर रही है मार्केटिंग का अभाव है।

अगर मार्केटिंग में सुधार लाया जाए तो महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा और महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध होगी। उन्होंने दावा किया कि सरकार की सहायता से महिलाएं आज 20000 से 50000 माह तक रुपए कमा रही है।

Related Articles