युवती ने शादी से किया इंकार, तो मंगेतर ने लगा दी एड्स की सुई, HIV संक्रमित होने पर दुखी युवती ने कर ली आत्महत्या, सुसाईट नोट में लिखा…
When a young woman refused to marry him, her fiancé injected her with HIV-infected blood; devastated upon contracting the virus, she committed suicide, leaving behind a suicide note in which she wrote...

एक 22 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। शादी से इनकार के बाद युवती को उसी के एक रिश्तेदार ने जबरन एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया था। अब उस लड़की ने आत्महत्या कर ली। पुलिस अब पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
________________________________________
Crime News : 22 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। यह मामला पहले से ही चर्चा में था, जब एक रिश्तेदार ने युवती को जबरन एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगाया था। अब इस घटना ने एक दुखद मोड़ ले लिया है। पुलिस के अनुसार, युवती का शव उसकी नानी के घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें युवती ने अपनी पीड़ा व्यक्त की है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर फैल रही अफवाहों और गलत जानकारी से वह काफी मानसिक रूप से परेशान थी।यह पूरी घटना 11 मार्च से जुड़ी हुई है, जब आरोपी युवक ने कथित रूप से युवती को जबरन इंजेक्शन लगाया था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता आपस में रिश्तेदार थे और परिवार ने पहले दोनों की शादी तय की थी।
लेकिन सितंबर में जांच के दौरान युवक के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस के अनुसार, शादी टूटने से नाराज आरोपी ने बदले की भावना से यह खौफनाक कदम उठाया। उसने युवती के घर पहुंचकर जबरदस्ती अपने खून से भरी सिरिंज उसे लगा दी। आरोपी ने कथित तौर पर यह भी कहा कि “अगर तुम मेरी नहीं हो सकती, तो किसी और की भी नहीं हो सकती।”
घटना के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि अब तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि इंजेक्शन के बाद युवती एचआईवी पॉजिटिव हुई थी या नहीं। मेडिकल जांच की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
सुसाइड नोट में युवती ने लिखा कि आरोपी ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर उसके बारे में गलत बातें फैल रही थीं, जिससे वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी।मामले की जांच कर रही पुलिस अब इस एंगल से भी पड़ताल कर रही है कि क्या आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला भी जोड़ा जा सकता है। पोचारम आईटी कॉरिडोर थाना में मामला दर्ज कर जांच जारी है।









