कॉलगर्ल नहीं बनी गर्लफ्रेंड तो ब्वायफ्रेंड ने कर दिया मर्डर, नदी में डेडबॉडी डालने की थी प्लानिंग, लेकिन लिव इन रिलेशन में रहने ….

When the call girl did not agree to his girlfriend, the boyfriend murdered her, he had planned to throw the dead body in the river, but they were in a live-in relationship....

एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। सेक्स रैकेट में शामिल होने से इनकार करने पर बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या कर दी। शव की पहचान AI तकनीक की मदद से हुई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
________________________________________

Crime News : कॉलगर्ल नहीं बनी गर्लफ्रेंड तो, ब्वायफ्रेंड ने जान ले ली। पुलिस ने सनसनीखेज मर्डर मामले में ब्वायफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा घटनाक्रम उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सेक्स रैकेट में शामिल होने से इनकार करने पर एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे फेंक दिया।

6 फरवरी को आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे के पास एक युवती का अज्ञात शव बरामद हुआ। काफी कोशिशों के बावजूद शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। इसके बाद पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से मृतका के चेहरे को री-डेवलप किया। इस तकनीक के जरिए शव की पहचान महोबा जिले की रहने वाली सोनाली (25) के रूप में हुई।

जांच में सामने आया कि सोनाली दिल्ली में अपने बॉयफ्रेंड सनी (28) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पहचान होते ही पुलिस ने मामले की कड़ी जोड़ते हुए सोमवार को सनी को हिरासत में लिया। शुरुआत में सनी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और दावा किया कि सोनाली ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर सनी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।पूछताछ में सनी ने बताया कि वह मूल रूप से कानपुर का रहने वाला है और बाद में उसका परिवार महोबा शिफ्ट हो गया था।

वहीं उसकी मुलाकात सोनाली से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। इसके बाद सनी सोनाली को लेकर दिल्ली चला गया, जहां दोनों लिव-इन में रहने लगे।

सनी ने पुलिस को बताया कि सोनाली उससे शादी करने की जिद कर रही थी, लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था क्योंकि उसकी एक और गर्लफ्रेंड थी, जिससे वह शादी करने की योजना बना रहा था। उसने यह भी कबूल किया कि वह दिल्ली में चल रहे एक सेक्स रैकेट से जुड़ा हुआ था और सोनाली को भी उसी धंधे में धकेलना चाहता था। हालांकि, सोनाली इसके लिए तैयार नहीं थी और उसने साफ इनकार कर दिया था।

सनी के मुताबिक, सोनाली कई बार धमकी दे चुकी थी कि वह उसके गैरकानूनी कामों के बारे में लोगों और पुलिस को बता देगी। इसी डर से उसने बुराड़ी इलाके में सोनाली का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने किराये पर एक थार गाड़ी ली, शव को उसमें डाला और करीब 250 किलोमीटर दूर आगरा की ओर निकल पड़ा।

सनी ने बताया कि उसकी योजना शव को यमुना नदी में फेंकने की थी, लेकिन रास्ते में उसे नदी नहीं मिली। ऐसे में उसने यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे शव फेंक दिया और दिल्ली लौट गया। उसे भरोसा था कि पुलिस शव की पहचान नहीं कर पाएगी। इसके बाद वह दिल्ली से पंजाब भागने की योजना बना रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

मृतका सोनाली के परिजनों ने भी सनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोनाली के जीजा संतकुमार ने बताया कि सोनाली की चार साल पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन बाद में वह सनी के संपर्क में आई और घर छोड़कर चली गई। उनका आरोप है कि सनी सोनाली से जबरन गलत काम करवाना चाहता था और जब उसने मना किया, तो उसकी हत्या कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close