…जब कांस्टेबल के साथ दुल्हन पहुंची एग्जाम सेंटर….. कार में दुल्हा करता रहा इंतजार, जानिये पूरा मामला

बोकारो। …यूं तो सात फेरों के बाद दुल्हन विदा होकर सीधे ससुराल पहुंचती हैं, लेकिन 21वीं सदी की कई दुल्हनें मायके से ससुराल के बजाय परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाती हैं। ऐसा ही एक नजारा बोकारो में एक परीक्षा केंद्र में देखने को मिला। झारखंड के बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड की एक नवविवाहित दुल्हन गुरुवार को अपने कॉलेज की परीक्षा देने के लिए पहुंची थी (Bride In Exam Center)। दुल्हन के लिबास में परीक्षा देने पहुंची युवती को देख लोग दंग रह गये।

गोमिया के तेनुघाट स्थित केबी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा शिवानी पासवान की 01 मार्च 2023 को शादी हुई थी. वह गुरुवार यानी 02 मार्च 2023 को विदा होकर ससुराल जाने वाली थी. लेकिन वह विदाई के बाद ससुराल जाने के बजाय परीक्षा देने केंद्र पर पहुंच गई. दरअसल, उसकी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं और वह उन्हें मिस नहीं करना चाहती।

शिवानी के पति आदित्य पुलिस कांस्टेबल हैं और चतरा में तैनात हैं (Police Constable). शादी के जोड़े में सजी शिवानी पासवान इतिहास का तीसरे सेमेस्टर का एग्जाम देने के लिए कॉलेज आई थी. इस दौरान उसके पति परीक्षा केंद्र के बाहर उसी कार में उसका इंतजार कर रहे थे, जिसमें वह बारात लेकर शिवानी के घर गए थे।

उसके साथ उसका पति भी एग्जाम सेंटर तक गया था। लड़की ने कहा कि मैं आशंकित थी कि क्या मेरे पति परीक्षा में शामिल होने के मेरे विचार को स्वीकार करेंगे या नहीं, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार किया और मैं उनके साथ परीक्षा केंद्र पहुंची. आदित्य ने कहा कि मैं शिवानी की सराहना करता हूं और भविष्य में भी उसका साथ देने का वादा करता हूं. परीक्षा के बाद शिवानी अपनी पति के साथ ससुराल लगी गई।

Related Articles

close