“दशहरा कब है 1 या 2 ? विजयदशमी का सही दिन और पूजा मुहूर्त की पूरी जानकारी

When is Dussehra, 1st or 2nd? Complete information about the exact day of Vijayadashami and the puja muhurat.

नवरात्रि का महापर्व अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच चुका है और उसके साथ ही विजयादशमी 2025 यानी दशहरा का उत्सव आने वाला है। इस बार यह महापर्व गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। विजयादशमी भगवान श्रीराम की रावण पर विजय और माता दुर्गा की महिषासुर पर जीत का प्रतीक है, जो अच्छाई की बुराई पर जीत का संदेश देती है।

उत्तर भारत में इस अवसर पर रामलीला का आयोजन होता है और रावण के पुतले जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है। वहीं बंगाल में दुर्गा विसर्जन और कर्नाटक के मैसूर में भव्य दशहरा उत्सव आयोजित किए जाते हैं। नेपाल में इसे ‘दशैं’ कहा जाता है और यह वहां का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व माना जाता है।

विजयादशमी की तिथि और समय इस प्रकार हैं: दशमी तिथि 1 अक्टूबर 2025 को शाम 7:01 बजे प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर 2025 को शाम 7:10 बजे समाप्त होगी। विजय मुहूर्त दोपहर 2:09 से 2:57 तक है, जबकि पश्चिम बंगाल में अपराह्न पूजा का समय दोपहर 1:21 से 3:45 तक रहेगा।

सनातन परंपरा में विजयादशमी केवल धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह यह सिखाती है कि सत्य और धर्म की हमेशा विजय होती है। दशहरा भगवान राम की रावण पर विजय का प्रतीक है, जबकि विजयादशमी देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय का दिन है। इस दिन शस्त्रों की पूजा भी की जाती है, क्योंकि भगवान राम और देवी दुर्गा दोनों ने अपनी विजय से पहले शस्त्र पूजन किया था।

Related Articles