महासमुंद (छग) । छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत हुई है। भाजपा ने 90 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में 54 सीटें जाती है। कांग्रेस को सिर्फ 35 सीटें मिली है, वहीं कांग्रेस की तरफ से डिप्टी सीएम सहित 9 मंत्रियों को इस चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। हार-जीत के इन आंकड़ों के बीच कई दिलचस्प मामले में सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के महासमुंद से सामने आया है। जहां चुनाव में शर्त हारने पर भाजपा कार्यकर्ता को अपनी मुंछ और बाल आधा मुंडवाना पड़ा।

मामला महासमुंद के खल्लारी का है, जहां चुनाव में हार जीत पर भाजपा कार्यकर्ता ने दांव पर अपनी आधी मुंछ और आधा बाल को ही लगा दिया। शर्त लगाने वाले भाजपा कार्यकर्ता ने शर्त हारने के बाद अपने वादे को निभाया और लोगो के बीच चर्चा का विषय बन गये। दरअसल खल्लारी विधानसभा के ग्राम बिहाझर के डेरहा राम यादव इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। 48 वर्षीय डेहरा राम खल्लारी विधानसभा से भाजपा की जीत का दावा करते हुए अपने दोस्तों के साथ शर्त लगायी थी।

भाजपा प्रत्याशी के हारने पर अपने सिर के आधे बाल और आधी मूंछ साफ कराने की शर्त लगी थी। भाजपा प्रत्याशी की हार के बाद डेहरा राम यादव ने अपना वादा पूरा किया। सोशल मीडिया में डेहरा राम की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। आधी मुंछ मुंडवाने के बाद डेहरा राम यादव ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अगर खल्लारी विधानसभा में भाजपा हारी तो वो अपनी आधी मूंछ और आधा बाल मुंड़वा देंगे। लेकिन यहां कांग्रेस जीत गयी, इसलिए वो अपना बांल और मूंछ मुड़वा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो अपनी शर्तों पर कायम रहे और शर्त को निभा रहे हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...