झारखंड का बजट कैसा होगा? मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दे दिया बड़ा बयान, केंद्रीय बजट को लेकर भी…

Jharkhand News : झारखंड का बजट इस बार शानदार रहेगा। खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे लेकर बड़ा संकेत दिये हैं। उन्होंने कहा है कि इस बार का बजट हर वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार होगा। बजट को लेकर चल रहे संगोष्ठी के समापन पर मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन ने कहा कि संगोष्ठी में बजट को लेकर विभागों से अच्छे सुझाव आये हैं।

उन्होंने कहा कि संगोष्ठी में विभागों के बजट को लेकर जितने भी सुझाव आये हैं, उन्हें संकलित कर सचिव से दास्तावेज मागे गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार का बजट काफी संतुलित और हर क्षेत्र को ध्यान में रखकर तैयार किया जायेगा।

वहीं केंद्र के बजट को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से कई बार मांगे रखी गयी है। वैसे भी झारखंड पिछड़ा राज्य है, अभिभावक को पिछड़े और गरीब लोगों को काफी ध्यान रखना चाहिये। केंद्र सरकार हमारा अभिभावक है, उम्मीद है कि हमारे लिये अच्छा फैसला लेगी। कमजोर बच्चों पर अभिभावक को ज्यादा देना चाहिये।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close