धनबाद/ जामताड़ा: झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जामताड़ा, धनबाद समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। वहीं गिरिडीह में भी गुरुवार सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का ब्लू अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में आंधी पानी के साथ तेज बारिश की संभावना है।

ये ब्लू अलर्ट आज और कल के लिए है। इस दौरान राज्य के 75 प्रतिशत हिस्सों में बदले मौसम का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 12 मई तक सतर्क रहने की अपील की है। मौसम में आ रहे इस बदलाव के बावजूद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जाहिर की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 9 में और 10 मई को राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा चलने की संभावना। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। वज्रपात होने की भी संभावना है। कुछ ऐसी ही स्थिति 11 मई को भी रहने वाली है।

गर्जन और तेज हवा चल सकती है। वज्रपात भी हो सकता है। 12 मई को राज्य में कहीं कहीं पर गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है। इस दिन बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। 13 में और 14 मई को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...