Weather Update: झारखंड में नहीं थम रहा सर्दी का सितम, जानें कितने जिले ओरेंज और येलो जोन में, कब तक मिलेगी राहत…

रांची। आज दूसरे दिन भी कांके का न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह साल का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह कांके के बड़े इलाकों में पुवाल के ऊपर बर्फीली चादर देखने को मिली। मौसम विज्ञान केंद्र कांके के वैज्ञानिकों ने बताया कि कांके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और इसे देखते हुए गर्म पकड़े पहनकर घरों से बाहर निकलने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, कांके के अधिकतम तापमान में मंगलवार की सुबह बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। कांके का मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि हवा की गति 3.3 किलोमीटर प्रति घंटे रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं, रांची का न्यूनतम तापमान मंगलवार की सुबह 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

राज्य भर में लगातार पारा गिरने से ठंड बढ़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा ठंड को तीन भागों में बांटा गया है, जिसमें सबसे अधिक ठंड वाले क्षेत्र को ऑरेंज जोन, इसके बाद येलो जोन और सबसे कम ठंड वाले जिलो को ग्रीन जोन के रूप में चिन्हित किया गया है। झारखंड के 8 जिले ऑरेंज जोन में है, जिनमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिटीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज शामिल हैं। इन जिलों में सबसे अधिक ठंड जारी है। वहीं, येलो जोन में छह जिले शामिल हैं, जिनमें कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू शामिल हैं। इन जिलों में मध्यम दर्जे की सर्दी कायम है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधानी रांची ग्रीन जोन में शामिल वहीं, राजधानी रांची अभी ग्रीन जोन में है, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब बरकरार है। ग्रीन जोन में झारखंड के 6 जिले शामिल है, जिसमें बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी गुमला है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से लेकर 10 डिग्री तक बरकरार है। जबकि येलो जोन वाले जिलों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से 8 डिग्री तक बरकरार है।

वहीं, ऑरेंज जोन वाले जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से लेकर 10 डिग्री तक बरकरार है। मौसम विज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि न्यूनतम तापमान में 15 जनवरी के बाद बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे झारखंड वासियों को ठंड से राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close