नयी दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कारण इन दिनों देश के कई राज्यों में बारिश को लेकर मौसम सुहावना बना हुआ है। यूपी-एमपी-राजस्थान के साथ ही कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इस समय चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र पंजाब और हरियाणा में बना हुआ है। अरब सागर से नम हवाएं उत्तर पश्चिमी भारत को नमी प्रदान कर रही है। एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय पर भी है।
संभावना है कि बारिश और गरज के साथ बौछारें महीने के अंत तक तापमान को कंट्रोल में रखेंगी। जून के पहले हफ्ते में भी लू की वापसी की संभावना नहीं है। पश्चिम बंगाल से सटे बंगाल की खाड़ी और पाकिस्तान से सटे अरब सागर से आ रही नमी में कारण प्रदेश में तूफानी बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए कई राज्यों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

31 मई तक उत्तर पश्चिम भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कहा है कि 31 मई तक उत्तर पश्चिम भारत में भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, उत्तरी राजस्थान, मध्यप्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, त्रिपुरा, मेघालय और छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा है कि इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और कई राज्यों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है। आंध्र प्रदेश के कई हिस्सो में रविवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान धूल भरी आंधी से जनजीवन प्रभावित हुआ। राजामहेंद्रवरम के बाहरी इलाके में वेमागिरी में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के महानडू कार्यक्रम में बारिश और तूफान ने बाधा डाली।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...