रांची: राजधानी रांची सहित राज्य के कई इलाकों में सोमवार को आसमान में छिटपुट बादल छाए रहे, वहीं कोहरा और धुंध भी रहा। मौसम केंद्र रांची ने 3 और 4 जनवरी को भी राज्य के 15 जिलों में कोहरा और धुंध बनने का अनुमान लगाया है। मौसम केंद्र रांची ने इन 15 में से 9 जिलों में कोहरा की वजह से लो विजिबिलिटी के लिए ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए कोहरा का ऑरेंज अलर्ट

मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, सरायकेला खरसावां व पूर्वी सिंहभूम में घना कोहरा और धुंध की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से 200 मीटर से कम होने की संभावना जताई है। साथ ही इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


छह जिलों के लिए कोहरा का येलो अलर्ट

वहीं मौसम केंद्र ने अपने मौसम अपडेट बुलेटिन में कोहरा की वजह से 3 और 4 जनवरी 2023 को 200 मीटर से कुछ अधिक का विजिबिलिटी रहने का पूर्वानुमान जताते हुए राज्य के छह जिले गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

जिलावार अधिकतम और न्यूनतम तापमान

रांची

22.7 डिग्री सेल्सियस -11 डिग्री सेल्सियस

जमशेदपुर

24 डिग्री सेल्सियस- 15.3 डिग्री सेल्सियस

डालटनगंज

25.6 डिग्री सेल्सियस -15.3 डिग्री सेल्सियस

बोकारो

22.5 डिग्री सेल्सियस- 11.6 डिग्री सेल्सियस

चाईबासा

30.4 डिग्री सेल्सियस- 14.2 डिग्री सेल्सियस

देवघर

24.4 डिग्री सेल्सिय- 11 डिग्री सेल्सियस

गिरिडीह

23.3 डिग्री सेल्सियस, 12 डिग्री सेल्सियस

खूंटी

23.4 डिग्री सेल्सियस 10.9 डिग्री सेल्सियस

रामगढ़

24.1 डिग्री सेल्सियस -10.5 डिग्री सेल्सियस

सिमडेगा

24.8 डिग्री सेल्सियस- 12.4 डिग्री सेल्सियस।

अगले चार दिनों तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, 9°C से 23°C के बीच रहेगा तापमान

मौसम केंद्र रांची ने अपने पूर्वानुमान में 6 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध (FOG / MIST) बनने की संभावना जताई है। इसके साथ-साथ 4 जनवरी तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि 5 और 6 जनवरी को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। इस दौरान तापमान न्यूनतम १°C और अधिकतम 23°C के बीच रहेगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...