रांची: पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान में बने साइक्लोन यानी चक्रवात के असर से झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. लोगों को गर्मी का एहसास कराने के बाद अचानक से एक दिन में तापमान 4.5 डिग्री तक गिर गया। इसकी वजह से एक बार फिर लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। खूंटी का तापमान जो 10 डिग्री के करीब पहुंच गया था, 7.5 डिग्री तक लुढ़क गया. मौसम केंद्र रांची ने यह जानकारी दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की संस्था मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड के दक्षिणी भाग यानी कोल्हान प्रमंडल (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला- खरसावां) के अलावा सिमडेगा जिले के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बता दें कि दो दिन में 4.4 डिग्री तक बढ़ने के बाद रांची के न्यूयनतम तापमान में अचानक 4.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है। इसके साथ ही राजधानी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री हो गया है जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री की वृद्धि के साथ 28.3 डिग्री हो गया है. यह सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...