Weather News: झारखंड में 14 मई के बाद मिलेगी गर्मी से राहत, इन जिलों में होगी बारिश

रांची: झारखंड में गर्मी अब शरीर झुलसाने लगा है। रांची में औसत अधिकतम तापमान 44 के करीब है। आसमान पूरी तरह साफ और धूप की तपिश से गर्म लहर भी चलने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले चार दिनों तक गर्मी सताएगी, लेकिन 15 मई से कुछ स्थानों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने से सूरज का कहर थोड़ा कम होने की उम्मीद है।

  • बुधवार को गोड्डा का तापमान 43.6 डिग्री तक पहुंच गया।
  • रांची का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 42.6, पाकुड़ का 42.5 और मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • पिछले 24 घंटों की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री तक की वृद्धि हुई है। ।

मौसम विभाग रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी समेत पूरे प्रदेश में अगले चार दिनों के दौरान गर्मी में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इस दौरान आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन इससे राहत नहीं मिलेगी। रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में 15 मई से मौसम में बदलाव और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

Related Articles

close