Weather : चैत्र नवरात्रि पर बदला मौसम का मिजाज…कहीं ओले तो कहीं झमाझम बारिश…जानें आपके शहर का हाल

Weather: Weather changes on Chaitra Navratri, with hailstorms and heavy rain; find out the state of your city

UP Weather Today :  उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। जहां एक ओर तेज धूप का असर बना हुआ है, वहीं अब आसमान में काले बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 मार्च से प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 19 से 21 मार्च तक प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 22 मार्च के बाद मौसम सामान्य होने की उम्मीद है, लेकिन गर्मी फिर से बढ़ सकती है।

UP Weather Today अपडेट के तहत सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बरेली, मुरादाबाद और आसपास के जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। तेज हवाओं के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है। खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close