मौसम ब्रेकिंग: तीन घंटे अलर्ट रहिये, आंधी-तूफान के साथ शुरू होने वाली है बारिश, इन जिलों के लिए जारी हुआ अर्जेंट अलर्ट
Weather Breaking: Be alert for three hours, rain is going to start with storm, urgent alert issued for these districts

Jharkhand Weather News: झारखंड में लगातार दूसरे दिन बूंदाबांदी हो रही है। मौसम में आये अचानक इस बदलाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान काफी गिर गया है। आज राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है।
हालांकि मौसम विभाग ने इसे लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में शाम के वक्त हल्के मध्य बारिश दर्ज हुई साथ ही गर्जन अधिक भी देखी गई।
बारिश की वजह से लोगों को तेज गरमी से तो राहत मिली ही है, मौसम भी सुहाना हो गया हैं। राजधानी रांची में दोपहर बाद मौसम बदल गया और यहां बारिश शुरू हो गयी।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने पहले ही 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक राज्य के कई जिलों में बादल, बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई थी। इसके लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसका प्रभाव झारखंड में देखने को मिल रहा हैं। अगले दो दिन तक राज्य के कुछ हिस्सों में अच्छी- खासी बारिश देखी जायेगी. साथ में वज्रपात की भी आशंका है व ओले भी गिरेंगे।
आज भी सूबे के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ आज दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी झारखंड में हवा की गति 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। जबकि आज और कल दो दिन हल्की बारिश के साथ-साथ वज्रपात, तेज हवा, आंधी और ओले गिरने की आशंका है।
मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में हैं। वही दो दिन बारिश के साथ ओले भी गिरने की आसार हैं। मौसम विभाग ने पलामू, लातेहार, लोहरदगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, साहिबगंज व गोड्डा इन जिलों में विभाग ने ओलावृष्टि का अंदेशा जताया है।