रांची। झारखंड को अभी फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में अभी कनकनी है। वहीं बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्से में आंशिक बादल भी देखने को मिल रहे है। वहीं कुछ स्थानों पर सुबह में घने कोहरे और धुंध का भी असर देखा जा रहा है। रांची में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

केंद्र के मुताबिक पिछल 24 घंटे में राज्यत में मौसम शुष्क1 रहा। राज्य में कहीं-कहीं पर हल्केन दर्जे का कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस डालटनगंज और चाईबासा में दर्ज किया गया। न्यूयनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस देवघर एवं खूंटी केवीके में दर्ज किया गया। मौसम केंद्र ने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान राज्यस के पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं सुबह में हल्केो से मध्य4म दर्जे का कोहरा देखा जा सकता है।

22 से 26 जनवरी तक आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार को सूर्यादय 6 बजकर 32 मिनट पर हुआ, जबकि सूर्यास्त का समय शाम 5 बजकर 28 बजे निर्धारित है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती हैं। 26 जनवरी तक आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। जबकि मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...