Weather Alert : “होली के रंग में बारिश का भंग”…अगले तीन से चार दिन छाये रहेंगे बादल, बारिश का भी अलर्ट, जानिये कहां-कहां होगी प्रदेश में बारिश

रांची। झारखंड में होली के रंग में बारिश भंग डाल सकता है। झारखंड मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मौसम करवट बदलने की मूड में है। विभाग ने बताया है कि होली आगमन के साथ मौसम बदलने का संकेत दे रहा है। झारखंड के मौसम का मिजाज अब बारिश के संकेत दे रहा है। आसमान पर बादल छायेंगे, वहीं 6 मार्च को आकाश में बादल रहेंगे। तीन दिनों तक बारिश का साया प्रदेश में दिखेगा।

होली पर राज्य के कई जिलों में इंद्रदेव की कृपा बरसने वाली है। मौसम की यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने बुलेटिन जारी कर दी है। मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार 7 मार्च को राज्यक के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्यौ भागों में पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा आदि जिलों हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 8 मार्च को भी बारिश का अनुमान जताया है।

बता दें, विभाग की ओर से बताया गया है कि होली के दो दिन पहले आसमान में बादल छा सकते हैं. इस बीच झारखंड के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बूंदा-बांदी बारिश होने की संभावना है. मौसम के इस बदलते मिजाज के साथ प्री-मानसून गतिविधियां भी शुरू हो जाएगी. इससे राज्य के तापमान में हल्का बदलाव देखा जा सकता है.

मौसम केंद्र के मुताबिक 6 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़ में आंशिक बादल छाये रहेंगे। शेष भागों में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। होली के दौरान मौसम बदलाव के साथ ही राज्य में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू होगी. और इसके साथ ही झारखंड के कुछ हिस्सों में बादलों के गड़गड़ाहट की संभावना है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस दशक में फरवरी माह की गर्मी को सबसे गर्म दर्ज किया गया है. पिछले दस सालों की तुलना में इस वर्ष तापमान सबसे ज्यादा रहा है. वहीं, सबसे ज्यादा तापमान जमशेदपुर और मेदिनीनगर का रहा है.

Related Articles

close