Weather Alert : झारखंड में पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी… अगले दो से तीन में तापमान में आयेगी गिरावट ..

रांची: झारखंड में अब जल्द ही कड़ाके की ठंड शुरू होने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो झारखंड में तापमान में जल्द ही गिरावट आयेगी। अगले तीन दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है। जिसकी वजह से ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है।

राज्य में पलामू, लातेहार, गढ़वा और चतरा जिले में कुछ स्थानों पर सुबह में शीतलहर का असर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में ठंड में बढ़ोत्तरी की संभावना है। इस दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज किए जाने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि राज्य के कुछ स्थानों पर आंशिक बादल भी नजर आ रहे हैं, लेकिन ये बादल बरसने वाले नहीं हैं।

झारखंड में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है। गुरुवार को कांके का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रांची शहर का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह में हल्का कोहरा रह सकता है, जबकि दिन में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा।

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 19 से 23 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ और मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। इस दौरान रांची का न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अभी रांची का न्यूनतम तापमान 13 और 14 डिग्री सेल्सियस के बीच है। इस तरह से न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।

Related Articles