रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदलने जा रहा है। पहले से ही प्रदेश में सर्दी का सितम लोग झेल रहे थे, लेकिन अब फिर एक बार सर्दी की बढ़ोतरी का एहसास होगा।रात और दिन दोनों के तापमान में बड़ी तेजी से कमी आने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

माना जा रहा है कि 15 दिसंबर के बाद प्रदेश में शीत लहरी के हालात होंगे और कोहरे की वजह से ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि मंगलवार को यह तापमान गिरकर 10 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच जाएगा। वही दिन का तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सक्रिय हो गया है, इसे 7 दिसंबर तक डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। जिसकी वजह से 9 दिसंबर तक दक्षिण भारत के ज्यादातर हिस्से में बारिश होगी। डिप्रेशन में बदलने से प्रदेश में आंशिक प्रभाव प्रदेश में देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग की माने बुधवार तक दिन और रात का मौसम काफी सर्द रहेगा। गुरुवार से बादलों की आवाजाही से तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसी बीच 7 दिसंबर को हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंडी हवाओं का आगमन हो सकता है। जिससे दिन में बादल छाने के बाद शाम ढलने के बाद मौसम काफी सर्द हो जाएगा। हिमालय के पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ेगी इससे पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी बढेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होते ही मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड का आगमन होगा। 15 दिसंबर के आसपास प्रदेश में ठंड ज्यादा बढ़ सकती है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...