Weather Alert : झारखंड का मौसम फिर से बदलने वाला है, तापमान में आयेगी गिरावट, कोहरा भी दिखायेगा असर

रांची। झारखंड में फिर से मौसम बदलने जा रहा है। 5 जनवरी से प्रदेश में फिर से बादलों की लुकाछिपी शुरू हो जायेगी। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट दर्ज की जायेगी। राजधानी रांची में 5 जनवरी तक अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान सुबह में कोहरे या धुंध का भी लोगों को सामना करना पड़ेगा। हालांकि, दिन में मौसम शुष्क रहेगा।

नये साल का पहला दिन राजधानी का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 फीसदी कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी, जबकि न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है, जबकि यूनतम तापमान 14.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसी तरह से डालटेनगंज का तापमान अधिकतम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। पिछले 24 घंटे के दौरान यहां अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close