रांची। झारखंड में तेज धूप और लू से बेहाल लोगों को बारिश की बूंदाबांदी ने राहत दी है। हालांकि इससे तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं आया है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव होगा और गरमी से राहत मिल सकती है। बारिश के साथ तेज हवाओं और वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक तीन से चार दिनों में मौसम करवट ले सकता है।

कैसा रहने वाला है झारखंड का मौसम

25 मई: 25 मई को दिन में बारिश की संभावना है। गरज चमक के साथ तेज बारिश होगी। इस दौरान वज्रपात से लोगों को सचेत रहने को कहा गया है।
26 मई: आंशिक बादल होने की संभावना है। आकाशीय बिजली और बादल गर्जन के साथ कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। अधिकतम 38 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने के आसार हैं। तेज आंधी भी चलेगी।

27 मई: इस दिन भी बारिश की संभावना है, अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जाहिर की गयी है। गरज और चमक के साथ तेज बारिश और आंधी की भी आशंका है।

मानसून अगले माह 18 से 20 जून तक झारखंड में प्रवेश कर सकता है। 4 जून तक केरल के तट पर इसके प्रवेश की संभावना जाहिर की गयी है। इससे पहले अगले महीने से प्री मानसून की बारिश शुरू होगी। राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, गिरिडीह व साहेबगंज में गर्जन और वज्रपात की संभावना है, इसके साथ ही हवा की रफउ्तार भी 50 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा हो सकती है। रांची में 27 मई तक आसमान में आंशिक बादल होने की उम्मीद है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...