झारखंड में मौसम अलर्ट: 17 से 19 जून तक भारी बारिश का अनुमान, रांची समेत 20 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट
Weather alert in Jharkhand: Heavy rain predicted from 17 to 19 June, Yellow and Orange alert in 20 districts including Ranchi...

रांची : झारखंड में मानसून की तेज़ दस्तक के साथ अगले चार दिनों तक राज्य का मौसम रौद्र रूप में रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, 17 से 19 जून 2025 तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
तारीखवार मौसम का पूर्वानुमान
17 जून 2025
भारी बारिश और तेज हवाएं : गुमला, सिमडेगा, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, रांची, पश्चिमी सिंहभूम
अलर्ट : ऑरेंज
18 जून 2025
वर्षा संभावित जिलों में : कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, चतरा, पलामू, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, लातेहार
अलर्ट : येलो
19 जून 2025
भारी वर्षा संभावित : हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका
अलर्ट : येलो और ऑरेंज
IMD की चेतावनी – सतर्क रहें
- अगले कुछ दिनों तक तेज हवाएं (40–60 किमी/घंटा) चल सकती हैं
- वज्रपात (बिजली गिरने) की संभावना कई जिलों में बनी हुई है
- खुले स्थानों, खेतों या पेड़ों के नीचे न रहें
- किसानों को खेतों में जाने से मना किया गया है
- जीवन और संपत्ति को नुकसान से बचने के लिए अलर्ट पर रहें
ऑरेंज और येलो अलर्ट का मतलब क्या है
येलो अलर्ट (सावधानी):
- जलजमाव की स्थिति
- फसलों को हल्की क्षति
- बिजली गिरने का खतरा
ऑरेंज अलर्ट (जोखिम)
- भूस्खलन की आशंका पहाड़ी क्षेत्रों में
- परिवहन और सप्लाई बाधित हो सकती है
- संपत्ति का नुकसान, पेड़ों के गिरने की घटनाएं संभव
- फसलों और पौधारोपण को गंभीर क्षति हो सकती है
प्रमुख प्रभावित जिले
रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, चतरा, पलामू, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, रामगढ़, दुमका









