Weather Alert : घर से निकलने से पहले देख लें आसमान…झारखंड में साइक्लोन का असर, जानें आज कहां-कहां होगी झमाझम बारिश?
Weather Alert: Check the sky before leaving the house... Effect of cyclone in Jharkhand, know where will it rain today?


Jharkhand Weather Update: Jharkhand में पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जबकि शाम के समय कई इलाकों में आंशिक बादल दिखाई दे रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। खासकर Jamshedpur और Seraikela में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। विभाग ने जमशेदपुर, सरायकेला और Simdega के लिए हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 10 मार्च तक राज्य के मौसम में बदलाव बना रह सकता है। चक्रवाती परिसंचरण के कारण Ranchi, कोल्हान और Santhal Pargana के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश और आंशिक बादल रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
कोल्हान क्षेत्र में हल्की बारिश के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम में न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
अगर प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान करीब 30 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जमशेदपुर और Dhanbad में अधिकतम तापमान लगभग 33 और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं Deoghar में अधिकतम 32 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने की संभावना है।






