IPL सस्पेंड होने के बाद विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट…फैंस के साथ शेयर की बातें

Virat Kohli's emotional post after IPL suspension... shared things with fans

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया. इसे लेकर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, “यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश युद्ध में है, तब क्रिकेट चल रहा है.”

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम में किया पोस्ट

इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर भारतीय सैनिकों का आभार प्रकट किया है, विराट कोहली का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.

विराट कोहली ने क्या लिखा-

विराट कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा- हम इन कठिन समय में हमारे देश की रक्षा करने के लिए हमारे सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता से खड़े हैं और उन्हें सलाम करते हैं. हम अपने नायकों की अटूट बहादुरी के लिए हमेशा उनके ऋणी रहेंगे और हमारे महान राष्ट्र के लिए उनके और उनके परिवारों द्वारा किए गए बलिदानों के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं. जय हिंद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close