विराट-अनुष्का दूसरी बार पेरेंट्स बने, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिर पेरेंट्स बन गए हैं। 15 फरवरी को अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने इसकी जानकारी 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी। कपल ने कहा- आपकी दुआओं की दरकार है। कृपया इस वक्त हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।

बच्चे का जन्म कहां हुआ है यह नहीं बताया गया है। हालांकि, 13 फरवरी को इंडस्ट्रियलिस्ट हर्ष गोयनका ने अपने ट्वीट में- ‘टू बी बॉर्न इन लंदन’ लिखा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जन्म लंदन में ही हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कपल ने बेटे का नाम अकाय रखा है। इसका अर्थ निराकार या पूर्ण चंद्रमा या पूर्ण चंद्रमा की रोशनी भी होता है। इनकी पहले से एक बेटी है। जिसका नाम वामिका है। भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलेजुले स्वरूप को वामिका कहा जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close