झारखंड: बकरी चोरों को ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा, दो युवक हुए मॉब लिंचिंग के शिकार, इलाके में तनाव

Jharkhand: Villagers gave Taliban punishment to goat thieves, two youth became victims of mob lynching, tension in the area.

Jharkhand News: झारखंड में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवको को तालीबानी सजा दी है। मामला पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोड़सा गांव का है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मॉब लिंचिंग की इस घटना के बाद इलाके में तनाव है। आरोप है कि दो युवकों को बकरी चोरी के दौरान रंगे हाथों पकड़ लिया था। पिटाई के बाद एक युवक कुशक बेहरा की मौके पर जान चली गयी, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान जान गंवा दी। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर पुलिस ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है। पुलिस के मुताबिक दोनों मृतक चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोड़सा गांव में हरगोविंद नायक के घर बकरी चोरी करने घुसे थे। यहां से बकरी चोरी कर ले जा रहे थे तभी दोनों युवकों को शुक्रवार की रात लगभग 2 बजे ग्रामीणों ने‌ लाठी डंडों से जमकर पीटा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना में एक युवक कुशक बेहरा की मौके पर जान चली गयी, जबकि भोलानाथ महतो घायल हो गया। भोलेनाथ को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

जिन बकरियों को युवकों ने चुराया था, उसमें से एक बकरी के गले में घंटी बंधी थी। घंटी की आवाज से बकरियों के मालिक हरगोविंद की नींद खुल गई. उसने चोरों को पकड़ लिया। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही ग्रामीणों की गिरफ्तारी होगी।

Related Articles

close