छेड़खानी के आरोप में हेडमास्टर को ग्रामीणों ने धुना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेगूसराय: गुरु-शिष्य परंपरा को कलंकित करने वाले शिक्षक की महिलाओं ने तबीयत से धुनाई कर दी। मामला बेगुसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा मध्य विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि वहां के प्रधानाध्यापक सिकंदर पासवान 4 छात्राओं ने छेड़खानी का आरोप लगाया। घटना के बाद छात्रा ने इसकी शिकायत अपने अभिभावक से की। उसके बाद अभिभावक जनप्रतिनिधियों के साथ स्कूल पहुंचे और हेडमास्टर से बातचीत के बाद हंगामा करने लगे। हेडमास्टर पर ग्रामीणों ने छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए स्कूल कैंपस में घुसकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बातचीत के दौरान ग्रामीण उग्र हो गए और आक्रोशित होकर शिक्षक की पिटाई कर दी। इसी दौरान आक्रोशित भीड़ ने प्रधानाचार्य के स्कूटी को तोड़कर चूर-चूर कर दिया। प्रधानाध्यापक के साथ भी मारपीट की। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची 112 की पुलिस ने किसी तरह प्रधानाध्यापक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। ग्रामीणों का आरोप है कि हेडमास्टर का व्यवहार छात्राओं के लिए काफी गंदा है। वो उनके साथ छेड़खानी करता है। पूर्व में भी हेडमास्टर पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं। किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में हेडमास्टर पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।पूर्व में अधिकारियों को भी इसकी शिकायत हुई थी, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद अब ग्रामीणों ने खुद ही हेडमास्टर को सबक सिखा दिया।









