रांची: झारखंड की राजनीतिक उठापटक के बीच आज विधानसभा के विशेष सत्र आशुत हैं।कई दिनों की गहमागहमी के बीच तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे।उसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई राजनीतिक दांव चला। नियमानुसार यदि हेमंत सोरेन सदन में विश्वास मत हासिल कर लेते हैं तो अगले छह माह तक सरकार को विश्वास मत हासिल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विधानसभा में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विश्वास मत प्राप्त करेंगे देखिए सदन में अभी क्या कुछ चल रहा है…..

विधानसभा भवन में भाजपा विधायक कर रहे प्रदर्शन
आज आयोजित झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है. हाथों में तख्तियां लिए भाजपा विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं. भाजपा विधायकों में अनंत ओझा, भानू प्रताप शाही, नवीन जायसवाल सहित कई विधायक शामिल हैं.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...