VIDEO- गुस्सा क्यों जरूरी: जयराम महतो ने बताया एग्रेशन क्यों है झारखंड में जरूरी, जादुगोड़ा में 50 फीसदी महिलाएं नहीं बन पा रही है मां
VIDEO- Why anger is necessary: Jairam Mahato told why aggression is necessary in Jharkhand, 50 percent women in Jadugoda are not able to become mothers.

Jairam Mahto VIDEO: डुमरी विधायक जयराम महतो हमेशा अपने गुस्से के लिए चर्चाओं में रहते हैं। कभी पुलिस प्रशासन से विवाद तो कभी पत्रकारों से तू-तू-मैं-मैं…। आखिरकार जयराम महतो को इतना गुस्सा क्यों आता है। उनमें एग्रेशन इतना ज्यादा क्यों हैं? इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद मीडिया को दिया है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में जयराम महतो ने कहा कि झारखंड के लोगों के शोषण और दोहन को देखकर ही उन्हे एग्रेशन आता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों के साथ खड़े होने के लिए एग्रेशन दिखाना जरूरी है।
यहां देखें वीडियो 👇 👇 👇
जादुगोड़ा में uranium के खनन की वजह से मानव जीवन इतना प्रभावित हुआ है की 50% महिलाएं माँ नहीं बन सकती
इसलिए मै उद्योग का विरोधी नहीं हूँ उनके व्यवहार का विरोधी हूँ।@JLKMJHARKHAND pic.twitter.com/iudkJ087DY— Tiger jairam mahto (@JairamTiger) January 2, 2025
जयराम महतो ने कहा कि एग्रेशन दिखाना झारखंड के लिए जरुरी है। अगर नियम और चरणबद्ध तरीके से झारखंड में काम हो जाता, तो यूथ लड़कों को एग्रेशन की जरूरत नहीं थी। वो भी अपने परिवार को देखते, लेकिन हर जगह झारखंड के लोगों का शोषण हो रहा है। धनबाद की बात करें तो बीसीसीएल से, रामगढ़-बोकारो में सीसीएल से, जमशेदपुर सरायकेला की बात करें तो टाटा, टिस्को, उषा मार्टिन से, रांची की बात करें तो हिंडाल्को, एचसीएल सब की स्थिति एक जैसी है।
झारखण्ड के लिए aggression जरूरी है @JLKMJHARKHAND pic.twitter.com/mYgpL5wLoY
— Tiger jairam mahto (@JairamTiger) January 2, 2025
जयराम महतो ने कहा कि इन सभी ने जमीन हमारा लिया, लेकिन नियोजन पूरे प्रदेश को दिया। जमीन भी सहूलियत से नहीं लिया जा रहा है, बल्कि लाठी डंडे और अधिकारियों का डर दिखाकर लिया जा रहा है। जयराम महतो ने कहा कि वो उद्योग के विरोधी नहीं है, बल्कि उस क्रिया के विरोधी हैं, जो झारखंड के लोगों को शोषण कर रहा है। जयराम ने खुद की बात कहते हुए कहा कि युवा विधायक रात दो बजे सभी से टकरा रहा है, माफियाओं को चुनौती दे रहा है, तो इसकी सिर्फ एक ही वजह है कि झारखंड के लोगों का इतना दोहन और शोषण हुआ है कि उन्हें एग्रेशन दिखाना पड़ रहा है।
जादुगोड़ा में 50 प्रतिशत महिलाएं मां नहीं बन सकती
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए डुमरी विधायक ने कहा कि जादुगोड़ा में यूरेनियम की खनन का खातक परिणाम हुआ है। उन्होंने रिसर्च का हवाला देते हुए कहा कि जादूगोड़ा में यूरेनियम के रेडिएशन से 50 फीसदी महिलाएं मां नहीं बन पा रही है। एक आदिवासी महिला मां बनी तो 6 बार उन्होंने मृत शिशु को जन्म दिया। जयराम महतो ने कहा कि वो उद्योग के विरोध नहीं है। वो मानव जीवन की कीमत पर उद्योग के विरोधी है। जयराम महतो ने कहा कि उद्योग वैसे जगहों पर लगे, जहां मानव जीवन को खतरा नहीं हो। पर्यावरण व वन्य जीव को खतरा ना हो।