रांची। मीडिया के कैमरे में हेमंत सोरेन का चेहरा हमेशा से मुस्कुराता हुआ ही कैद हुआ है, लेकिन सोमवार को जिस तरह से हेमंत सोरेन मीडिया के साथ पेश आये, वो बड़ा ही हैरान करने वाला था। हेमंत सोरेन का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। निशिकांत दुबे ने भी उस वीडियो को ट्वीट किया है। निशिकांत दुबे ने वीडियो को लिखा है कि जेल में बंद एक क़ैदी की गुंडागर्दी देखिए। यही सरकार है,यही संविधान है।

यहां देखें वीडियो….

न्यूज चैनल के उस वीडियो को अमिताभ चौधरी नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। दरअसल जो वीडियो वायरल हुआ है, वो विधानसभा के गेट का है। ईडी की रिमांड में हेमंत सोरेन विधानसभा पहुंचे थे, जहां उन्हें फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेना था। इस दौरान विधानसभा के गेट पर हेमंत सोरेन को मीडिया वालों ने घेर लिया।

बस इसी बात पर पूर्व मुख्यमंत्री हत्थे से उख़ड़ गये। उन्होंने मीडिया के माइक आईडी को हाथ मारकर हटाया, तो इंग्लिश में मीडिया पर भड़कते हुए कहा कि Hey what to do, I don’t want to say anything, फिर उन्होंने पुलिसकर्मियों को कहा, ये यहां से हटाओ सभी को, जिसके द हेमंत गाड़ी से उतरे और फिर सीधे सदन के अंदर घुस गये। मीडिया के साथ उनकी नाराजगी का ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...