Video- photo: पूर्व मंत्री ददई दुबे को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिल्ली में ली थी अंतिम सांस, पंचतत्व में होंगे विलीन
Video- photo: Chief Minister Hemant Soren arrived to pay tribute to former minister Dadai Dubey, he breathed his last in Delhi, will be immersed in the five elements

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत नेता ददई दुबे को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री दिवंगत चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी।
यहां देखें वीडियो 👇 👇 👇
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ददई दुबे जी का जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। वे एक प्रखर वक्ता, कुशल राजनेता और जनता के सच्चे प्रतिनिधि थे। उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता के परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में ईश्वर से उन्हें संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

ज्ञात हो कि ददई दुबे झारखंड की राजनीति में एक प्रमुख नाम रहे हैं। उन्होंने कई बार विधायक और मंत्री के रूप में जनता की सेवा की। सामाजिक न्याय और गरीबों के अधिकारों के लिए वे हमेशा संघर्षरत रहे।
प्रदेश भर में उनके निधन से शोक की लहर है, और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।









