रांची/मुंबई: शिवाजी पार्क में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शामिल हुईं। पहली बार झारखंड के बाहर सार्वजनिक मंच पर वह पूरे तेवर और उत्साह में दिखीं।

उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। झारखंड में आरंभ से ही सरकार को अस्थिर करने का प्रयास हुआ, लेकिन सरकार का बाल बांका नहीं हुआ। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल ने जाना पंसद किया, मगर समझौता नहीं किया।

कल्पना सोरेन ने कहा कि उनके सारे अधूरे कार्य को पूरा करने का वे प्रयास कर रहे हैं, जिस प्रकार शिबू सोरेन ने महाजनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, उसी प्रकार हेमंत सोरेन ने गरीबों, महिलाओं, आदिवासी, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने का काम किया। गठबंधन के मंच से वे ताकत लेकर गए थे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...