VIDEO- JSSC CGL लाठीचार्ज मामला: देवेंद्र महतो को किया गया रिहा, जयराम महतो ने SSP से की थी फोन पर बात, DGP से की थी अपील
VIDEO- JSSC CGL lathi charge case: Devendra Mahato was released, Jairam Mahato had talked to SSP on phone, appealed to DGP

रांची। JSSC CGL को रद्द करने के दौरान लाठीचार्ज से घायल व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्र महतो को रिहा कर दिया गया। देर शाम उन्हें रिहा किया गया। जानकारी के मुताबिक पीआर बांड पर उन्हें थाने से छोड़ दिया गया। इस मुद्दे पर विधायक जयराम महतो ने एसएसपी से फोन पर बात की थी।
वहीं डीजीपी से देवेंद्र महतो को रिहा करने की अपील की थी। आपको बता दें कि सीजीएल परीक्षा परिणाम को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे देवेंद्र महतो सहित कई छात्रों को सोमवार को पुलिस ने हिरासत में लिया था।
देवेंद्र नाथ दादा को रिहा करने के संबंध में #SSP महोदय से बात @DevendraNathMa9 @JLKMJHARKHAND @JharkhandPolice pic.twitter.com/OgkXmdJr7B
— Tiger jairam mahto (@JairamTiger) December 17, 2024
देवेंद्र महतो को मंगलवार की देर शाम रांची के कोतवाली थाने से पीआर बांड पर रिहा किया गया है। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 के रिजल्ट को रद्द करने की मांग को लेकर सोमवार को देवेंद्र महतो के नेतृत्व में छात्रों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। छात्रों के आक्रोश के बाद पुलिस ने देवेंद्र महतो सहित कई आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया था।
झारखण्ड के #DGP महोदय से आग्रह करता हूँ देवेंद्र नाथ महतो को रिहा किया जाय अन्यथा झारखण्ड के छात्र, @JLKMJHARKHAND के साथी #JAIL भरो आंदोलन की दिशा में आगे बढ़ेंगे
जोहार 🙏@JharkhandPolice pic.twitter.com/MOUetfGlTU— Tiger jairam mahto (@JairamTiger) December 16, 2024
इस दौरान देवेंद्र महतो को हिरासत में ले लिया गया था। उसके बाद से देवेंद्र महतो पुलिस के हिरासत में ही थे।देवेंद्र महतो को नामकुम पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस मुद्दे पर जयराम महतो ने चेतावनी थी कि अगर देवेंद्र महतो को रिहा नहीं किया गया तो प्रदर्शन किया जायेगा। झारखंड के डीजीपी और एसएसपी से भी विधायक ने अपील की थी।