VIDEO- “जय हिंद लेफ्टिनेंट…अब मैं कैसे रहूंगी” ताबूत से लिपटकर बोली दुल्हन हिमांशी, छह दिन में बिखर गयी हिमांशी की दुनिया, मुख्यमंत्री भी रो पड़ी
VIDEO- "Jai Hind Lieutenant... How will I live now" said the bride Himanshi while hugging the coffin, Himanshi's world fell apart in six days, even the Chief Minister cried

Vinay Narwal Shaheed: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की आतंकियों ने नहीं हत्या कर दी थी। आज कुछ देर पहले ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली के नेवी हेडक्वार्टर पहुंचा, जहां उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इस दौरान विनय नरवाल की नव विवाहित दुल्हन के चीत्कार से पूरा हेडक्वार्टर दहल उठा। वो बार-बार अपने लेफ्टिनेंट पति के ताबूत पर लिपट जाती और चीत्कार करने लगती। यह देखकर पूरा माहौल गमगीन हो गया। शहीद विनय नरवाल को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी पहुंची थी।
यहां देखें वीडियो 👇 👇 👇 👇
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta pays last respects to Indian Navy Lieutenant Vinay Narwal, who was killed in the Pahalgam terror attack yesterday pic.twitter.com/KkynFT3w4a
— ANI (@ANI) April 23, 2025
वही नेवी के जवान और अधिकारी भी मौजूद थे। सभी के आंखों में आक्रोश और दिल में दर्द साफ महसूस किया जा रहा था। मंगलवार की दोपहर हुए आतंकी हमले में नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आतंकियों ने एक-47 राइफल से उनकी छाती गले और बाएं बाजू पर गोली मारी थी। आपको बता दें कि लेफ्टिनेंट विनय की 7 दिन पहले यानी 19 अप्रैल को ही शादी हुई थी।
शहीद पति को दुल्हन हिमांशी ने कहा- जय हिंद
शादी के दो दिन बाद ही 21 अप्रैल को हनीमून मनाने के लिए दोनों पहलगाम पहुंचे थे। इसी बीच 22 अप्रैल को विनय की हत्या कर दी गई। विनय की मौत की सूचना मिलते ही उनके पिता, बहन और ससुर रात को ही कश्मीर रवाना हो गए थे। आज विनय नरवाल के पार्थिव शरीर के साथ उनके परिवार भी दिल्ली लौटा। नेवी के हेड क्वार्टर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, पत्नी ने अपने पति पर गर्व जताते हुए उन्हें सेल्यूट कर कहा… जय हिंद
3 साल पहले नेवी में हुए थे सेलेक्ट
विनय नरवाल के बारे में बताया जा रहा है कि वो करनाल के भूसली गांव के रहने वाले थे। परिवार में उनके दादा-दादी माता-पिता और बहन सृष्टि है। करनाल के संत कबीर स्कूल में उन्होंने पढ़ाई की। दिल्ली के कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री ली। उन्होंने पहले सीडीएस की तैयारी की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। उसके बाद SSB की तैयारी की, जिसके बाद 3 साल पहले ही उनका नेवी में सिलेक्शन हुआ। उनके ताऊ और नाना भी आर्मी में रहे। दादा पहले बीएसएफ में थे और बाद में हरियाणा पुलिस में उन्हें पोस्टिंग दी गई। पिता कस्टम डिपार्टमेंट में सुपरिंटेंडेंट है और पानीपत में फिलहाल सर्विस में है।
19 को हुई थी शादी, 22 को हनीमून पर आये थे पहलगाम
विनय नरवाल कि फिलहाल तैनाती केरल के कोच्चि में थी। 28 मार्च को ही को छुट्टी पर आए थे, 4 अप्रैल को गुरुग्राम की रहने वाली हिमांशी के साथ उनकी सगाई हुई थी। 19 अप्रैल को मसूरी के में डेस्टिनेशन वेडिंग और 19 को ही करनाल में उनका रिसेप्शन हुआ। 20 अप्रैल को विनय नरवाल अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम ससुराल पहुंचे। जहां से वह पहलगाम के लिए रवाना हो गए। 22 अप्रैल को हनीमून मना रहे विनय नरवाल को आतंकियों ने नाम पूछा और फिर गोली मार दी।