VIDEO- हेमंत सोरेन ने नहीं पूरा कर पाये अपना पहला वादा, बाबूलाल मरांडी ने बोले, झूठ बोलने की आदत छोड़कर…

VIDEO- Hemant Soren could not fulfill his first promise, Babulal Marandi said, give up the habit of lying...

Hement Soren News: साल 2024 जाते-जाते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम एक वादाखिलाफी का आरोप छोड़ गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण के बाद जो पहली कैबिनेट बैठक ली थी। उस कैबिनेट में किये अपने पहले वादे को वो पूरा नहीं कर पाये। अब मुख्यमंत्री के इस वादाखिलाफी का वीडियो वायरल कर भाजपा झामुमो गठबंधन सरकार को घेर रही है।

यहां देखें वीडियो 👇 👇 👇

 

 

दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट ली थी, उस कैबिनेट में उन्होंने फैसला लिया था कि 1 जनवरी 2025 के पहले जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया जायेगा। लेकिन मुख्यमंत्री अपने किये वादे को पूरा नहीं कर सके। 31 दिसंबर 2024 यानि 1 जनवरी 2025 के पहले वो भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी नहीं कर सके।

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या कहा था

हेमंत सोरेन ने अपने इस फैसले की जानकारी मीडिया से भी साझा की थी। उन्होंने कहा था कि राज्य में सभी रिक्त पदों पर नियुकित के लिए जेपीएससी तथा जेएसएससी व अन्य प्राधिकार के 1 जनवरी 2025 के पूर्व परीक्षा कैलेंडर प्रकाशित किया जायेगा और जो लंबित रिजल्ट हैं उनको प्रकाशित किया जायेगा।

 

बाबूलाल मरांडी ने साधा हेमंत सोरेन पर निशाना 

हेमंत सोरेन जी ने पहली कैबिनेट बैठक के बाद 1 जनवरी 2025 से पूर्व JPSC और JSSC परीक्षाओं के लिए नियुक्ति कैलेंडर जारी करने का घोषणा किया था। साल का अंतिम दिन भी बीतने को है, लेकिन अब तक परीक्षा परिणाम अथवा कैलेंडर जारी करने की कोई पहल नहीं की गई है। हेमंत सोरेन झूठ बोलने की भी कोई सीमा होती है! मुख्यमंत्री पद के गरिमा का सम्मान करिए और झूठ बोलने की आदत छोड़कर प्रतियोगी परीक्षाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन शुरू कीजिए।

Related Articles