VIDEO: हाथ जोड़े…हाथ हिलाया…देखिये गिरफ्तारी के बाद सफेद कुर्ता और ब्लैक जैकेट में कैसे कोर्ट में हुए हेमंत सोरेन दाखिल. भीड़ से आवाज….

रांची। ईडी ने हेमंत सोरेन को लेकर PMLA कोर्ट पहुंच चुकी है। कुछ देर में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और रिमांड दोनों पर, पक्षों में दलील पेश होगी। इधर गिरफ्तार हेमंत सोरेन अपने चिर परिचित अंदाज में कोर्ट में दाखिल हुए। सफेद कुर्ता और ब्लैक जैकेट पहने हेमंत सोरेन ने इनोवा से उतरकर आसपास खड़े लोग और मीडिया को हाथ जोड़े और फिर हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

यहां देखें वीडियो..

हेमंत सोरेन इनोवा से उतरकर अंदर तक करीब 20 सेकंड में पहुंचे, इस दौरान वो कभी हाथ जोड़ते और हाथ हिलाते रहे। खबर है कि आज ईडी की तरफ से कोर्ट में ये दलील दी जायेगी, कि हेमंत सोरेन ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया है। कई सारे सवालों का जवाब उन्होंने नहीं दिया है, इसलिए उनकी रिमांड लेनी जरूरी है।

7 से 10 दिन का रिमांड ईडी मांग सकती है। इस दौरान हेमंत सोरेन से मनी लांड्रिंग और जमीन घोटाले में पूछताछ होगी। बता दें कि कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रांची में प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को घंटों तक पूछताछ की थी। हेमंत सोरेन के इस्तीफा देते ही भाजपा अवसर की तलाश में लग गई है। इसके अलावा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। झारखंड से जुड़े आज दिन भर के अपडेट के लिए बने रहें।

Related Articles

close