VIDEO- तमंचे वाली दबंग दुल्हनिया : वरमाला पहनाने से पहले दुल्हनिया ने दिखाई दबंगई, कट्टा लहराते हुए पहले किया डांस, फिर…..

बांका। वायरल होने के लिए आजकल कोई कुछ भी कर रहा है। बिहार के बांका जिले की एक दुल्हनिया का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। तमंचे वाली दुल्हनिया का डांस करते और फिर वरमाला के स्टेज पर पहुंचने का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इधर इस मामले में अब पुलिस की भी नजरें टेढ़ी हो गयी है। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है। माना जा रहा है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई भी कर सकती है।

कट्टे को लहराते हुए डांस करने के वीडियो के बारे में दावा है कि का जिले के पंजवारा का है। हालांकि HPBL.CO.IN इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस भी इस वायरल वीडियो के बारे में सिर्फ जांच की बात कह रही है। हालांकि सोशल मीडिया में इसे पंजवारा का वीडियो बताकर वायरल किया जा रहा है। सोशल मीडिया में दावे के मुताबिक गांव में शुक्रवार की रात शादी में दुल्हन ने पहले देसी कट्टे के साथ जमकर ठुमका लगाया, इसके बाद दूल्हे को वरमाला पहनाई। लाल जोड़े में सजी दुल्हन की कट्टे के साथ डांस का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया के मुताबिक पंजवारा थाना क्षेत्र से करीब पांच किलोमीटर दूर बाराहाट थाना क्षेत्र से शुक्रवार की रात बारात आई थी। जयमाला के लिए आकर्षक रूप से मंच को सजाया गया था।दरवाजा पर बारात पहुंचने के बाद दुल्हन जयमाला के लिए मंच की सीढ़ियां चढ़ने लगी, लेकिन इससे पहले वहां पर लोग खूब डांस कर रहे थे। फिर क्या था दुल्हन ने मंच पर चढ़ने से पहले देसी कट्टे के साथ जमकर ठुमके लगाए।

वीडियो में दुल्हनिया कट्टा लहराते हुए अपनी सहेलियों के साथ डांस करती नजर आ रही है। दावा है कि वरमाला पहनाने से पहले वो डांस कर रही थी। इस दौरान दुल्हा मंच पर वरमाला स्टेज की कुर्सी पर बैठा था, जबकि बाराती दुल्हन का डांस देख रहे थे। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

Related Articles

close