Video : सात जन्मों का वादा सात दिन में तोड़ा, पति को छोड़ दुल्हन प्रेमी संग हुई फुर्रर

गढ़वा : जिला के खरौंधी में शादी के सात दिन बाद ही लड़की ने ससुराल एवं मायके को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। सामाजिक निर्णय के बाद प्रेमी प्रेमिका को अपने घर ले गया।
समाचार के अनुसार गोवरदाहा गांव निवासी गामा राम के पुत्र मनोज राम की शादी कांडी थाना क्षेत्र के भीलका गांव में विगत 10 मई को धूमधाम से हुई थी। भिलका गांव में संतोष राम की पुत्री रूबी कुमारी के साथ शादी करके मनोज राम अपने घर अपने दुल्हन को लाया। इस बीच मनोज ने अपने पत्नी के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने वाला ही था कि उसके सामने पत्नी के प्रेमी की इंट्री हो गयी। लड़की रुबी किसी भी हाल मे अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। जिसके बाद लड़का पक्ष ने लड़की के मां बाप को गोबरदाहा गांव बुलाकर उन्हें पुरा वृतांत बतलाया।
देखें वीडियो
इसके बाद दोनों पक्ष एवं समाज के लोंगो के बीच बैठक हुई। बैठक मे ससुराल वालों ने बताया कि लड़की जब से ब्याह करके आयी है तब से फोन पर किसी और से बातें करती रहती है। अपने पति से अलग रहती है। इसके बाद मां बाप एवं समाज के लोगों ने दुल्हन की मंशा जाननी चाही।
लड़की ने बताया कि वह शादी से पहले राकेश नाम का लड़का से प्यार करती है। हम उसी के साथ रहना चाहती हैं। इसके बाद सभी के सामने लड़की ने अपने प्रेमी फोन पर बात की। जिसमे प्रेमी लड़की को साथ रखने के लिए तैयार हो गया। बात चीत के दौरान लड़की ने अपने प्रेमी राकेश से फोन पर बात की और कहा कि हम यहां नहीं रहना चाहते हैं। इधर प्रेमी ने कहा कि वह वहां से चलकर बीच रास्ते में आ जाओ। हम वहां से तुम्हे अपने घर ले आएंगे। इसके बाद मां बाप ने लड़की को अपने साथ घर ले जाने से इनकार कर दिया। ससुराल से लड़की मां बाप के साथ निकली परंतु रास्ते मे अपने मां बाप से अलग चल रही थी।