रामगढ़: सीएम मुख्यमंत्री बाहा पर्व में शामिल होने अपने पैतृक आवास पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, मां रुपी सोरेन सहित अन्य रिश्तेदार भी शामिल हैं। इस पर्व का खास महत्व है इसलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पैतृक गांव में आदिवासी समाज के लोगों के साथ बाहा पर्व में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की खुशी में उनके गांव में जश्न का माहौल है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे के मद्देनजर इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। उपायुक्त माधवी मिश्रा और पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें पौधा देकर होली की बधाई भी दी। परिजनों और गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित उनके परिवार का पारंपरिक रीति-रिवाज लोटा पानी के साथ जोरदार तरीके से स्वागत किया। मुख्यमंत्री कई बार इस तरह के त्योहार में अपने पैतृक आवास का रुख करते हैं।

ग्रामीणों की समस्या सुनते मुख्यमंत्री….

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...