VIDEO : प्रधानमंत्री आवास के ब्लॉक कॉर्डिनेटर की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

गढ़वा । जिले के भवनाथपुर बंशीधर नगर मुख्यपथ की तुलसीदामर घाटी में पीएम आवास के ब्लॉक कॉर्डिनेटर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की है। मृतक गढ़वा थाना क्षेत्र के झालुआ निवासी सिराज अहमद(35 वर्ष) पिता अब्दुल अजीज अंसारी भवनाथपुर प्रखंड में कार्यरत थे।

मृतक कर्मी ऑफिस बंद हो जाने के बाद बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने तुलसीदामर घाटी में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद राहगीरों द्वारा सिराज को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही सूचना मिलने पर एसडीपीओ प्रमोद केशरी, थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह, भवनाथपुर बीडीओ जयपाल महतो सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी लिया। वही बीडीओ जयपाल महतो ने बताया कि मृतक द्वारा कोई शिकायत नही की गई है। घटना कैसे हुई अभी नही कह सकते। जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close