VIDEO-कमाल की IPS : 70 साल की बुजुर्ग अम्मा के घर बिजली कनेक्शन दिलाने खुद पहुंच गई IPS अधिकारी, बल्ब जला तो मुस्कुरा उठीं नूरजहां, देखें वीडियो

बुलंदशहर। महिला आईपीएस (IPS) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें एक बुजुर्ग महिला के घर को रोशन करते हुए दिखाया गया है। दरअसल, पैसों के अभाव में महिला के घर बिजली कनेक्शन नहीं लग पाया था। ऐसे में जब ये बात IPS को पता चली तो उन्होंने खुद महिला के घर पहुंचकर बिजली का कनेक्शन करवाया।

मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है। जहां महिला IPS अनुकृति शर्मा (Anukriti Sharma) ‘मिशन शक्ति’ के तहत अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रही थीं। इसी दौरान नूरजहां नाम की एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके घर बिजली का कनेक्शन नहीं है, जिसकी वजह से वो गर्मी से परेशान हैं।

दुख भरी दास्ता सुनकर आईपीएस अनुकृति शर्मा का दिल पसीज गया. उन्होंने तुरंत बिजली विभाग में बात की और अंधेरा दूर करने के लिए बुजुर्ग के घर पहुंचीं. उन्होंने बुजुर्ग के घर में बिजली का कनेक्शन करवाया. इस पूरी घटनाक्रम का वीडियो यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया. जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया.

IPS अनुकृति ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘मेरे जीवन का ‘स्वदेश मोमेंट’. नूरजहां चाची के घर में बिजली का कनेक्शन मिलना सचमुच उनके जीवन में रोशनी लाने जैसा है. उनके चेहरे पर मुस्कान संतुष्टि देने वाली थी. सपोर्ट के लिए SHO जितेंद्र जी और पूरी टीम को धन्यवाद.’

IPS अनुकृति शर्मा 2020 बैच की अफसर है
बता दें कि अनुकृति शर्मा यूपी कैडर की 2020 बैच की IPS अधिकारी हैं. वर्तमान में वो बुलंदशहर की सहायक पुलिस अधीक्षक हैं. उन्होंने साल 2019 में UPSC एग्जाम क्लियर किया था. ये उनका चौथा अटेम्प्ट था. इससे पहले वो पढ़ाई के लिए विदेश गई थीं. लेकिन जल्द ही वापस आ गईं. IPS अनुकृति मूल रूप से राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वहीं हुई. अनुकृति ने साल 2007 में IIT JEE परीक्षा पास करके इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, कोलकाता (IISER) में ग्रेजुएशन में दाखिला लिया. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने यूजीसी नेट परीक्षा क्लीयर किया और आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका की राइस यूनिवर्सिटी चली गईं. अनुकृति शर्मा यूपीएससी एग्जाम के पहले अटेम्प्ट में मेन्स तक पहुंचीं. लेकिन दूसरे अटेम्पट में प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं हुआ. इसके बाद भी उन्होंने तैयारी जारी रखी और तीसरे अटेम्प्ट में सफल रहीं लेकिन उनकी ऑल इंडिया 355वीं रैंक आई. इससे उन्हें राजस्व सेवा मिला. इससे वह संतुष्ट नहीं थीं. साल 2019 में उन्होंने चौथी बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दिया. इस बार उनकी 138वीं रैंक आई और वह आईपीएस बनने में कामयाब रहीं.

Related Articles

close