रांची। दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आये प्रधानमंत्री मोदी अब झारखंड से बिहार और फिर उत्तरप्रदेश पहुंच गये हैं। हालांकि झारखंड से रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने रांची में रोड शो में उमड़ी भीड़ को लेकर VIDEO पोस्ट किया है। पीएम मोदी ने अपने तीन मिनट के वीडियो में रांची के लोगों के उत्साह को दिखाया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि रांची में दिखा गजब का उत्साह! देखें कल के भव्य रोड शो की झलकियां…

पीएम मोदी ने भारत माता चौक हरमू से रोड शो की शुरुआत की। इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट से निकलने के बाद बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ा।

काफिले में रांची लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ, भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बावरी ने खुली जीप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इसके बाद रोड शो की शुरुआत हुई। काफिला जैसे-जैसे अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थल रातू रोड चौराहे के करीब पहुंच रहा था लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।इस दौरान लोगों ने अबकी बार 400 पार के नारे लगाए। वहीं, खुली जिप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को नमस्कार करते हुए जा रहे थे। साथ ही हाथ में कमल का निशान लिए थे, जो लोगों को दिखाते हुए और मुस्कुराते हुए मतदान की अपील कर रहे थे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...