Vat Savitri Vrat 2023 : इस बार वट सावित्री व्रत पर बन रहा बेहद शुभ संयोग, शनि देव की भी होगी कृपा जानें पूजा विधि, मुहूर्त संबंधी सारी डिटेल

वट सावित्री व्रत : सावित्री व्रत सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए रखती है। इस बार वट सावित्री व्रत पर बहुत ही शुभ योग बन रहा है। इस बार वट सावित्री व्रत के दिन शनि जयंती भी है। वट सावित्री के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर बरगद के पेड़ पर विधिवत पूजा करती है। आइए जानते हैं वट सावित्री व्रत पर क्या बन रह शुभ संयोग
वट सावित्री व्रत शुभ संयोग
वट सावित्री के दिन शनि अपनी स्वराशि
कुंभ में होंगे। जिससे शश नामक राजयोग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सिद्धि योग भी रहेगा। इस दिन चंद्रमा गुरु के साथ मेष राशि में होंगे जिससे गजकेसरी योग बनेगा। इन सब स्थितियों में वट सावित्री का व्रत रखना बेहद शुभ फलदायी होगा साथ ही शनि देव की कृपा रहेगी।
शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस वर्ष अमावस्या तिथि 18 मई 2023 को रात्रि 09:42 पर प्रारंभ होगी और तिथि का समापन 19 मई 2023 09:22 पर होगा। ऐसे में यह व्रत 19 मई 2023 को रखा जाएगा।
वट सावित्री व्रत पूजन विधि
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वट यानी बरगद के पेड़ में त्रिदेव अर्थात ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश वास करते हैं। इसलिए इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती है। वट सावित्री व्रत के दिन व्रती महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से पति को दीर्घायु और संतान की प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होती है।