Vastu Tips: घर में सही दिशा में रखें मिट्टी के बरतन, किस्मत पलट जायेगी, कभी नहीं होगी सुख-सुविधा की कोई कमी

Vastu Tips : वैसे तो पर्यावरण की दृष्टि से लोग मिट्टी की चीजों के उपयोग को बढ़ावा दे रहे हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार भी मिट्टी के बर्तनों का घर में होना बेहद शुभ होता है। मिट्टी के बर्तनों का उपयोग अच्छी सेहत और अच्छा पर्यावरण देता है। वहीं घर की सजावट में मिट्टी के बर्तनों या चीजों का उपयोग किस्मत चमका देता है। घर में मिट्टी से बनी मूर्तियों की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में धन-धान्य भरा रहता है लेकिन याद रखें कि ये मूर्तियां घर के उत्तर-पूर्व में रखें।

उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) और दक्षिण-पश्चिम दिशा का संबंध पृथ्वी तत्व से होता है। लिहाजा घर की इन दिशाओं में मिट्टी से बनी सजावटी चीजें रखना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
उत्तर दिशा में मिट्टी का घड़ा रखना किस्मत बदल सकता है। यह घर की नकारात्मकता खत्म करने के साथ ही आर्थिक स्थिति भी बेहतर करता है। याद रखें कि मटका खाली न रहे। थोड़े-थोड़े समय में इसका पानी बदलते रहें। जीवन में सफलता चाहते हैं तो प्रतिदिन शाम को मिट्टी के घड़े के पास दीपक और कपूर जलाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वैसे तो अब ज्यादातर घरों में लोग पूजा के समय धातु के दीपकों का उपयोग करते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो हमेशा मिट्टी के दीपकों का उपयोग ही शुभ होता है। वास्तु शास्त्र में कहा गया है परिवार में सुख-शांति और खुशहाली चाहते हैं तो पानी से भरी एक सुराही घर में अवश्य रखें। इसे रखने के लिए उत्तर दिशा का चुनाव करें क्योंकि ये दिशा जल के देवता की दिशा मानी जाती है। सुराही को कभी खाली न रखें, उसमें हमेशा पानी भरकर ही रखें। ध्यान रखें, इसे कभी भी गैस के पास न रखें वरना धन संबंधित समस्याएं बनी रहेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close