Vastu Tips For Almirah: घर या दुकान में हम अक्सर तिजोरी का इस्तेमाल करते है। कई घरों में तिजोरी की जगह कीमती सामान, गहने एवं रुपयों को सुरक्षित रखने के लिए अलमारी का प्रयोग भी किया जाता है। हिंदू धर्म के वास्तु के अनुसार तिजोरी व अलमारी की दिशा, उनकी धातु, उनका स्थान एवं रंग का इस्तेमाल भी हिंदू धर्म के वास्तु के अनुसार ही करना चाहिए अन्यथा अलमारी या तिजोरी में रखा धन बढ़ने के बजाय घटना शुरू हो जाता है।

इसलिए घर या दुकान में अलमारी एवं तिजोरी को रखते समय कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। यदि अलमारी में धन संम्पत्ति आदि रखना चाहते है तो आपको अलमारी दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए। जब अलमारी खोली जाए तो खोलने वाले का मुख दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए। इसमें बहुत ध्यान देने वाली बात यह है कि इस स्थान पर रखी अलमारी पर मिरर बिल्कुल भी न लगाएं।

कुबेर बरसाते हैं धन
जिस तिजोरी या अलमारी में कैश व ज्वेलरी रखते हैं उसे कमरे में दक्षिण की दीवार से लगाकर रखें। इससे अलमारी का मुंह उत्तर की ओर खुलेगा। इस दिशा के स्वामी देवताओं के खजांची कुबेर हैं। उत्तर दिशा में अलमारी का मुंह खुलने से धन और ज्वेलरी में बढ़ोतरी होती है।

इन्द्र की कृपा कैसे मिले
वास्तु विज्ञान में पूर्व दिशा को उन्नति और उर्जा की दिशा कहा गया है। इस दिशा के स्वामी इन्द्र हैं, जो देवताओं के राजा हैं। इसलिए धन-संपत्ति में वृद्धि की आशा रखने वाले को तिजोरी और धन रखने वाली अलमारी को पश्चिमी दीवार से लगाकर रखना चाहिए। इससे तिजोरी और अलमारी का मुंह पूर्व दिशा की ओर खुलेगा और देवराज की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी।

इस दिशा में नहीं रखें ज्वेलरी
अगर आपकी तिजोरी का मुंह दक्षिण दिशा की ओर खुलता है तो जल्दी से जल्दी तिजोरी का स्थान बदल दें। दक्षिण दिशा का स्वामी यम है। इस दिशा में तिजोरी का मुंह खुलने से रोग एवं अन्य दूसरी चीजों में धन का व्यय बढ़ जाता है। इस दिशा में धन रखने से धन की हानि होती है। वास्तु विज्ञान के अनुसार इस दिशा में ज्वेलरी रखने से ज्वेलरी की वृद्धि रूक जाती है।

आर्थिक तंगी से कैसे बचें
संपत्ति में वृद्धि के लिए जरूरी है कि आपको अपनी मेहनत के अनुसार अच्छी आमदनी हो और आपकी कमाई का कुछ हिस्सा बचे। लेकिन अगर आप पश्चिम दिशा में तिजोरी या धन रखते हैं तो ऐसा होना कठिन होता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार इस दिशा का स्वामी वरूण को माना जाता है। इसके कारण इस दिशा में धन रखने से धन पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है और धन पानी की तरह खर्च होता है। इसलिए आर्थिक तंगी बनी रहती है।

इन जगहों पर नहीं रखनी चाहिए तिजोरी

हमेशा याद रखें की कभी भी सीढ़ियों के नीचे तिजोरी ना रखें, शुभ नहीं होता है।
टायलेट के सामने तिजोरी होना धनहानी करवा सकता है।
तिजोरी वाले कमरे में कबाड़ या मकड़ी के जाले होने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।
घर की तिजोरी के पल्ले पर बैठी हुई लक्ष्मीजी की दो हाथी सूंड उठाए वाली तस्वीर लगाएं, बहुत शुभ माना जाता है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...