रांची: ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड को कई कर्मियों की जरूरत है। इनसे मनरेगा सेवाओं को बेहतर करने में मदद ली जाएगी। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा में नियुक्ति के लिए वैकेंसी निकाली है। कुल आठ पदों के लिए वैकेंसी निकाले गये हैं।

पदों की संख्या

इस क्रम में राज्य मनरेगा कोषांग, झारखंड में संविदा पर 8 कर्मियों को नियुक्त किए जाने का फैसला लिया है। इसके लिए विज्ञापन भी जारी किया जा चुका है।

आवेदन तिथि

योग्य आवेदक निर्धारित प्रपत्र में 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी नियुक्ति

  • मनरेगा कोषांग में विशेष कार्य पदाधिकारी ( OSD)
  • अवर सचिव स्तर के पदाधिकारी के तीन पदों पर नियुक्ति की जानी है
  • इसमें से एक पद अनारक्षित है जबकि बाकी दो पद एसटी वर्ग के कैंडिडेट के लिए रिजर्व है।
  • कार्यपालक अभियंता के एक पद पर नियुक्ति होगी जो अनारक्षित है। इसके अलावा राज्य MIS Nodal पदाधिकारी, वरीय लेखा पदाधिकारी, वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी, सहायक वन संरक्षक के भी 1-1 पद पर नियुक्ति होनी है।
  • ये सभी पद भी अनरिजर्व कैटेगरी के हैं।

ऐसे करना होगा आवेदन

  • मनरेगा आयुक्त की ओर से जारी सूचना के मुताबिक आवेदकों को ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
  • इसके अलावा विस्तृत जानकारी, महत्वपूर्ण निर्देश तथा ऑफलाइन आवेदन प्रपत्र वेबसाइट  http://www.jharkhand.gov.in/rdd/circular  पर देखा जा सकता है।
  • ऑफलाइन आवेदन 30 सितम्बर को शाम 6 बजे तक राज्य मनरेगा कोषांग, ग्रामीण विकास विभाग, प्रथम तल, एफ एफ पी भवन, धुर्वा, रांची -834004 के पते पर पहुंच जाना चाहिए।
  • हाथों हाथ भी इसे जमा किया जा सकता है।

नोट

  • भर्ती से जुड़े कोई सवाल है तो आप कमेंट करके भी पूछ सकते है।
  • इस vacancy को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें औऱ जॉब दिलाने में उनकी मदद करें

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...